रुड़की : नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार, सभी नोट एक ही नंबर सीरीज के

By: Ankur Mon, 15 Feb 2021 8:12:33

रुड़की : नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार, सभी नोट एक ही नंबर सीरीज के

रुड़की में पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा है कि तीनों के पास से 200 के नकली नोट बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत हजारों में बताई जा रही है। पुलिस को इनके पास से नकली नोट छापने वाले उपकरण भी मिले हैं। यह कारवाई सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने की हैं। आरोपी इन नोटों को बाजार में चलाने की फिराक में था। पुलिस ने इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता कर रही है कि यह नकली नोट कहां छापे जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एक आरोपी सिंचाई विभाग का कर्मचारी है और उसके पास से ही नकली नोट बरामद हुए हैं। जबकि दो अन्य आरोपी नकली नोट बनाने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तीनों से अभी पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को घटना का खुलासा किया जाएगा। अभी तीनों आरोपियों से नोट बरामद किए जा रहे हैं। पुलिस ने नोटों की जांच के लिए बैंक अधिकारी से संपर्क किया। इस दौरान बैंक अधिकारी ने नकली नोट होने की पुष्टि की। साथ ही जांच में पता चला कि सभी नोट एक ही नंबर सीरीज के हैं।

ये भी पढ़े :

# उत्तर प्रदेश : फसल की निगरानी करने गए किसान को मारी गोली, खून से लथपथ मिला शव

# सीरिया की राजधानी पर इजराइल ने दागी कई मिसाइलें, छह ने गंवाई अपनी जान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com